पूरे राज्य के साथ-साथ पश्चिम वर्धमान जिले में भी हुई जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल में आज से जनगणना की शुरुआत हुई पूरे पश्चिम बंगाल में यह प्रक्रिया आज से शुरू हो गई और चरणबद्ध तरीके से अगले साल तक इस प्रक्रिया को समाप्त करने की योजना है ।आज आसनसोल में पश्चिम वर्धमान जिला शासक कार्यालय में जिला शासक एस पोन्नबलम के नेतृत्व में इस परियोजना की शुरुआत हुई इसके साथ ही यहां पर एक टैबलो को भी रवाना किया गया जो विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर जनगणना के बारे में लोगों को जागरूक करेगा जिला शासक तथा आसनसोल के युवा निशानेबाज अभिनव साव और बाराबनी के विधायक अरिजीत राय पश्चिम बर्धमन ज़िला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी
ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया इससे पहले जिला शासक द्वारा अभिनव को उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया जिला शासक ने बताया कि अभिनव ने जिस तरह से आसनसोल और पूरे देश का नाम विश्व भर में रौशन किया है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है इस मौके पर अभिनव के माता-पिता भी उपस्थित थे वहीं केक काटकर जनगणना के प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इसके बाद जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि एन्यूमैरेटर लोगों के घर-घर जाएंगे और लोगों से उनके घर के बारे में जानकारी हासिल करेंगे उन्होंने बताया कि लोग अपने से भी यह सारी जानकारी सरकार के पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं इसकी प्रक्रिया के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी उन्होंने कहा कि अपने से पोर्टल पर अपलोड करने के बाद एक 11 नंबर का आईडी मिलेगा जब एन्यूमैरेटर जनगणना करने लोगों के घर घर जाएंगे जिन्होंने पोर्टल पर अपनी जानकारी अपलोड कर दी होगी वह एन्यूमैरेटर को वह आईडी बताएंगे जिससे एन्यूमैरेटर को सरकारी पोर्टल पर उसे व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी अभिनव साव तथा अरिजीत राय का सेल्फ एन्यूमरेशन करवा कर जिला शासक द्वारा इस प्रक्रिया की शुरुआत की गई उन्होंने कहा कि यह बेहद सरल और पारदर्शी प्रक्रिया है जिसके जरिए खासकर शहरी इलाकों में लोग अपने से जनगणना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सही योग कर सकते हैं














