आसनसोल नगर निगम का लक्ष्य 2023 के दिसंबर महीने तक हर घर में हो वॉटर कनेक्शन- नितिन सिंघानिया:
1 min read
आसनसोल: आसनसोल नगर निगम की आलोचना भवन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी कमिश्नर नितिन सिंघानिया सहित विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे इस बैठक में आसनसोल में पानी की समस्या को दूर करने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया और आगे की रूपरेखा पर कुछ फैसले लिए गए इस संदर्भ में कमिश्नर नितिन सिंघानिया ने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल में पानी की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई यह पाया गया कि आसनसोल में पानी की स्थिति संतोषजनक है कुछ कुछ इलाकों में जहां से शिकायतें आ रहे थे उनको भी दूर कर लिया गया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन परियोजना के तहत आसनसोल नगर निगम का यह लक्ष्य है कि दिसंबर 2023 तक आसनसोल के हर घर में पीने के पानी का नल हो जिससे लोगों को उनके घरों में ही पीने के पानी की आपूर्ति की जा सके इसके लिए 425 करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट बनाया गया है इस प्रोजेक्ट में नदी से पानी को लाने उसको शुद्ध करने से लेकर घर-घर तक पहुंचाने तक के लिए जो खर्च आएगा उसका हिसाब लगाया गया है नितिन सिंघानिया ने कहा कि वर्तमान में आसनसोल में पानी की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है लेकिन नगर निगम चाहता है कि 2023 के दिसंबर महीने तक हर घर में पानी का कनेक्शन दिया जा सके












