आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से लगायी गयी सोशल साइंस प्रदर्शनी बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल्स को देखकर आगंतुक रह गए दंग
1 min read
आसनसोल : नॉर्थ पॉइंट स्कूल, आसनसोल ने बुधवार को एसबी गोराई रोड स्थित संध्या पार्वती हॉल में एक सोशल साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें कक्षा V से VIII तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थापक और चेयरमैन सचिन्द्रनाथ रॉय, नॉर्थ पॉइंट स्कूल की प्रिंसिपल मीता रॉय, एएनपीएस के प्रिंसिपल राजीव शॉ, एएनपीएस के वाइस प्रिंसिपल सत्यजीत दां एनपीएस के सुपीरियर वर्जिल डिसूजा और वाइस प्रिंसिपल पी. सिंह और प्रदर्शनी के विचारक रनिता दे और रजनी रॉय की उपस्थिति में किया गया। गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी स्टालों का दौरा किया, छात्रों के साथ बातचीत की और उनके द्वारा तैयार किए गए अच्छी तरह से शोध किए गए सामाजिक विज्ञान मॉडल और प्रस्तुतियों की सराहना की।

छात्रों ने भारतीय विरासत और संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, ऐतिहासिक स्मारकों, भौगोलिक विशेषताओं, नागरिक जागरूकता और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया। सूचनात्मक मॉडल, चार्ट और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से, उन्होंने आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और समाज और उनके आसपास की दुनिया की गहरी समझ का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी को माता-पिता, शिक्षकों और आगंतुकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जो प्रयोगात्मक सीखने के अवसर प्रदान करने और जिम्मेदार, जानकार और भविष्य के लिए तैयार नागरिकों के पोषण के लिए नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस बारे में जब हमने सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में केवल किताबी शिक्षा पर जोर नहीं दिया जाता है बच्चों के अंदर जो छिपी हुई प्रतिभा है उसको भी बाहर निकलने का प्रयास किया जाता है चाहे वह खेलकूद के क्षेत्र में हो या आर्ट एंड कल्चर या फिर विज्ञान का क्षेत्र हर क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया और इन्होंने अपने प्रयास से कुछ ऐसे विज्ञान के मॉडल बनाए हैं जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाएंगे। सचिन राय ने कहा कि यह दिखाता है कि अगर इस देश के बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में कुछ करने का अवसर प्रदान किया जाए तो हमारा देश भी आने वाले समय में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी देशों में शामिल हो जाएगा। वहीं मीता राय ने कहा की वह नार्थ पॉइंट स्कूल के साथ इसकी शुरुआत के दिन से जुड़ी हुई है और उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि बच्चे अपने जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़े इसीलिए उनके ग्रुप के दोनों स्कूलों में ही बच्चों को उत्साहित किया जाता है कि वह कुछ नया करें और उनके अंदर जो शोध करने की चाहत है उसको भी प्रोत्साहित किया जाता है इसी का नतीजा है कि आज के इस सोशल साइंस प्रदर्शनी में इन बच्चों ने कुछ ऐसे मॉडल तैयार किए हैं जिन्हें देखकर भारी प्रसन्नता होती है और लगता है कि नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के शिक्षकों, प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों की मेहनत सफल हो रही है और बच्चों के अंदर विज्ञान को लेकर जो रुचि पैदा करने का प्रयास किया गया था वह कहीं ना कहीं सफल होता दिख रहा है। वहीं आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के सुपीरियर वर्जिल डी’सुजा ने कहा कि आज कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने जिस तरह से यहां पर विज्ञान के मॉडल बनाए हैं उन्हें देखकर यह साबित होता है कि इन बच्चों में विज्ञान को लेकर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत है तो बस उन्हें प्रोत्साहन देने की उन्होंने कहा कि सिर्फ इन मॉडल को बनाना नहीं इन मॉडल के बारे में आने वाले लोगों को समझाना बताना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है जिसे स्कूल के बच्चे बहुत आसानी से निभा रहे हैं यह दिखाता है कि बच्चों के अंदर नेतृत्व क्षमता भी है और आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल तथा सचिन राय और मीता राय हमेशा बच्चों के अंदर इस नेतृत्व क्षमता को उजागर करने का प्रयास करते हैं ताकि आने वाले समय में यह देश के अच्छे नागरिक बन सकें














