आसनसोल के विकास को लेकर विभिन्न चेंबर के प्रतिनिधियों के साथ एडीडीए सीईओ अदिति चौधरी की बैठक
1 min read
आसनसोल :आसनसोल शहर के विकास और किस तरह आसनसोल को जाम मुक्त किया जाए इसे लेकर आज आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की सीईओ और आसनसोल नगर निगम की एडमिनिस्ट्रेटर अदिति चौधरी ने इस क्षेत्र के तमाम चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज सचिव विनोद गुप्ता फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा आसनसोल मरचेंट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हिरेन व्यास के अलावा तमाम व्यवसायी उपस्थित थे। बैठक के दौरान आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के सीईओ के साथ चेंबर के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और किस तरह से आसनसोल के विकास को और गति प्रदान की जा सके इस पर बातचीत हुई ।

बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सचिन राय ने बताया कि आज की बैठक में आसनसोल के विकास को लेकर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से आसनसोल में फ्लाईओवर बनाने आसनसोल बाजार में जाम की समस्या को दूर करने के लिए एक मल्टी स्टोरीड पार्किंग प्लाजा बनाने आसनसोल बाजार से होलसेल मार्केट को काली पहाड़ी में स्थानांतरित करने जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव दिया गया। उन्होंने कहा कि एसबी गोराई रोड के ऊपर से वाहनों के दबाव को काम करने के लिए समानांतर रास्ता बनाने की बात कही गई थी 60 फीट रोड को बनाने के लिए प्रस्ताव भी दिया गया था लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। सचिन राय ने कहा कि अगर वह रास्ता बन जाता है तो एसबी गोराई रोड पर दबाव काफी कम हो जाएगा। सचिन राय ने कहा कि इससे पहले भी इस तरह की बैठक हुई थी लेकिन वर्तमान सरकार की उम्र सिर्फ दो महीने है इसलिए उन्हें भरोसा है कि अब जो बैठकें होगी उसके नतीजे भी आएंगे। उन्होंने कहा कि जब फोसबेकी के तरफ से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था तब मंत्री अग्निमित्रा पाल ने घोषणा किया था कि दामोदर पर ब्रिज का निर्माण होकर रहेगा सचिन राय ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठी मंत्री ने जब ऐसी घोषणा की तो उन्हें भरोसा है कि यह जरूर होगा।

दूसरी तरफ आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता ने कहा कि आज की बैठक काफी सकारात्मक रही विनोद गुप्ता ने बताया कि आज की बैठक में उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के सीईओ को आसनसोल में पांच जगहों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग बनाने का प्रस्ताव दिया है जिससे की पैदल चलने वालों को रास्ते पर सुरक्षा प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि हटन रोड पर अतिक्रमण हटाया गया है यह अच्छी बात है लेकिन अभी भी उस रास्ते के दोनों किनारो पर जो नालियां है वह जाम है जिस वजह से बारिश के मौसम में वहां पर पानी जम जाता है और लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने नालियों की साफ सफाई पर विशेष जोर दिया। विनोद गुप्ता ने कहा कि हटन रोड से अतिक्रमण हटाया गया जो अवैध रूप से दुकान चला रहे थे उन दुकानों को हटाया गया लेकिन वहां पर अभी भी बड़ी संख्या में टोटो खड़ी रहती हैं जिस वजह से अतिक्रमण हटाने का फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने टोटो के लिए समुचित व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया ताकि हटन रोड को सही तरीके से जाम मुक्त किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने विदेश की तरह शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म पार्किंग शुरू करने की भी सलाह दी।

वहीं आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सेक्रेटरी शंभू नाथ झा ने कहा कि आज की बैठक काफी अच्छे माहौल में हुआ आज बैठक में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के सीईओ के अलावा प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे विभिन्न चैंबरों के प्रतिनिधि भी यहां मौजूद थे सभी ने आसनसोल के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी और यह प्रयास किया कि आसनसोल को किस तरह से और बेहतर बनाया जा सके उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने इन प्रस्तावों को नोट किया शंभू नाथ झा ने कहा कि इस तरह के मतों के आदान-प्रदान से शहर को और व्यवस्थित करने में सहूलियत होगी














