पनुड़िया पंचायत के दिगलपहाड़ी वन में लगी भयंकर आग:
1 min read
दुर्गापुर:
दुर्गापुर वन विभाग की ओर से गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाया जारहा है लेकिन कुछ बदमाशों द्वारा लगाई गई आग से जंगल विलुप्त होता जा रहा है.
दुर्गापुर वन बिभाग के आसनसोल टी रेंज अंतर्गत गौरांडी बिट की पनुरिया पंचायत के अंतर्गत वन विभाग के दिगलपहाड़ी वन के बाराबनी प्रखंड में दोपहर के समय पता चला कि गांव में गौरंडी वन विभाग के एक बड़े जंगल में आग लग गई है. भीषण आग को जंगल के चारों तरफ फैलते देखा गया। सड़क के किनारे होने के कारण ग्रामीण घटना से घबरा गए। ग्रामीणो ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी एवं दमकल विभाग को संदेश भेजा।
स्थानीय लोगों के साथ वन कर्मियों ने चार घंटे तक आग पर काबू पाया। लेकिन जबतक दमकल पंहुचती तब तक लगभग 7 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुका था । 2012 में गहन वनीकरण के हिस्से के रूप में क्षेत्र में हजारों पेड़ लगाए गए थे। लेकिन इस तरह की घटनाओं से सभी जंगल और जीवों को नुकसान हो रहा है। दुर्गापुर वन विभाग द्वारा लोगों को बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी वन संपदा को इस तरह नष्ट किया जा रहा है.
जैव विविधता को जीवित रखने के लिए वनों की रक्षा करना हम सबका दायित्व है।












