चितरंजन में एक छात्र के सर पर पेड़ की सूखी डाल गिरने से उसकी मौत, इलाके में मातम:
1 min read
चित्तरंजन थाने क्षेत्र के सिमजुरी इलाके के रहने वाले श्रीकांत सिंह के पुत्र श्रेयस सिंग नाम के छात्र के सिर पेड़ गिरने से छात्र की मौत हो गई। बताया जाता ही कि श्रेयस सिंह जब मिहिजाम से जिम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे उस समय चित्तरंजन के अशोक एवेन्यू में घुसे तो सड़क के किनारे एक विशाल पेड़ की एक सूखी शाखा अचानक उनके सिर पर गिर गई। जिससे घायल अबस्था में श्रेयस लंबे समय से गंभीर स्थिति में पड़े रहे क्योंकि हादसे के समय उस सड़क पर लोगो के आनाजाना काफी कम था । काफी देर बाद कुछ लोगों ने सड़क पर छात्र को गिरा हुआ देखा और और उसे तुरन्त चित्तरंजन केजी अस्पताल ले जाया गया और चित्तरंजन पुलिस को सूचित किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्र की मृत्यु हो गई। उनके शव को रविवार सुबह साढ़े 11 बजे अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इलाके में शोक छाया हुआ है।
श्रेयस चित्तरंजन के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल के बारहवीं कक्षा के वाणिज्य के छात्र थे। उनके पिता श्रीकांत सिंह चित्तरंजन डीवी गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षक हैं।
इस आपदा में स्कूल प्रशासन व अन्य लोगों की नींद उड़ी हुई है। श्रेयस के पिता श्रीकांत बाबू पूरी तरह टूट चुके हैं।परिवार में मां और बहन दोनों ही फूट-फूट कर रो पड़ीं। श्रेयस की बहन नेहा उसी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है।
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि चित्तरंजन शहर में कई पेड़ ऐसे है जो खाफी खराब स्थिति में सुखे हुए है । बड़े-बड़े पेड़ सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ बिखरे हुए हैं, ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है.












