नगर निगम के तीन अधिकारियों को किया गया शो कॉज अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर पूछे गए सवाल
1 min read
आसनसोल :कल आसनसोल बाजार इलाके में आसनसोल नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था पुलिस प्रशासन के सहयोग से राहा लेन से लेकर गिरजा मोड़ तक इस अभियान को चलाने की बात थी लेकिन बीच में ही इसे रोक देना पड़ा क्योंकि रास्ते के किनारे बैठे दुकानदारों द्वारा इसका तीव्र विरोध किया गया आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी इसका पुरजोर विरोध किया था और आखिरकार प्रशासन के हस्तक्षेप से इसे रोक दिया गया। आज मंत्री अग्निमित्रा पाल एक बार फिर आसनसोल नगर निगम आई और उन्होंने कई जरूरी मुद्दों पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 9 तारीख को उन्होंने नगर निगम में बैठकर जनता के सवाल लिए थे और उनके निराकरण का इंतजाम किया था। इसके बाद उन्होंने नगर निगम की प्रशासनिक प्रधान और निगम के अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की थी और किस तरह से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को बेहतर बनाया जा सके इस पर विचार विमर्श किया था। इसी क्रम में आसनसोल क्षेत्र को जाम मुक्त करने के बारे में भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ था । इसके बाद वह आसनसोल बाजार इलाके के निरीक्षण पर निकली थी तब उन्होंने देखा था कि आसनसोल बाजार इलाके में जाम की समस्या एक प्रमुख समस्या है और उसकी सबसे बड़ी वजह रास्ते के किनारे अतिक्रमण है। लेकिन क्योंकि मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी द्वारा यह कहां गया है कि दुर्गा पूजा तक अभी हाकरों को हटाया नहीं जाएगा इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्य करते हुए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि रास्ते के किनारे जो हाकर आज 40 या 50 वर्षों से बाजार की शक्ल में बैठे हुए हैं उन पर कोई कार्रवाई फिलहाल ना की जाए लेकिन रास्ते के किनारे अतिक्रमण करके जो इक्का दुक्का दुकान लगाई गई हैं उन दुकानदारों का 15 दिनों का समय दिया जाए उसके बाद आसनसोल नगर निगम उन दुकानों को हटा दें लेकिन फिर देखा गया कि कल यानी 10 तारीख को आसनसोल नगर निगम के तीन अधिकारियों के तत्वावधान में अचानक बुलडोजर चलाकर कई दुकानों को तोड़ दिया गया जिस वजह से दुकानदारों में काफी नाराजगी व्याप्त हो गई। हाकर यूनियन से कुछ लोग आज उनसे मिलने आए थे और उन्होंने इस तरह से अचानक बिना किसी नोटिस के दुकानों को तोड़े जाने पर अपनी नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि जिस तरह से नगर निगम के तीन अधिकारियों द्वारा कमिश्नर एडमिनिस्ट्रेटर या उन्हें बताएं बिना अचानक से बुलडोजर लेकर यह कार्रवाई की गई यह सब की समझ से परे है। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि वह यह नहीं कहना चाह रही है कि इन अधिकारियों ने जानबूझकर ऐसा किया लेकिन कहीं ना कहीं कोई गलतफहमी हुई है जिस वजह से यह हुआ इस वजह से उन तीन अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस दिया गया है अगर उन्होंने अपनी कार्यवाही के समर्थन में उचित जवाब नहीं दिया तो उन्हें सस्पेंड किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि दुर्गा पूजा तक हाकरों को हटाया नहीं जाएगा लेकिन क्योंकि आसनसोल में छठ पूजा भी धूमधाम से मनाया जाता है इसलिए आसनसोल में छठ पूजा तक हाकरों को हटाया नहीं जाएगा लेकिन यह भी सच है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य भर के साथ-साथ आसनसोल में भी हाकरों को स्थानांतरित करने के बारे में प्रक्रिया शुरू की गई है उन्होंने कहा कि 9 तारीख को ही उन्होंने बताया था कि एक अलग टाउनशिप बनाने की परियोजना है इसके लिए जिला शासक को जगह देखने के लिए कहा गया है और आसनसोल नगर निगम की एडमिनिस्ट्रेटर इस पूरे प्रोजेक्ट का डीपीआर भी बना रहीं हैं














