मंत्री अग्निमित्रा पाल ने महिशीला इलाके में सरासरी दिदिभाई सेवा केंद्र का किया उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक और मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आज आसनसोल के महिशीला इलाके में बटतला मैं सरासरी दीदी भाई नाम से एक नई सेवा केंद्र का उद्घाटन किया इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के लोगों के साथ विधायक और मंत्री का सीधा संबंध स्थापित करना है आज मंत्री इस केंद्र में उपस्थित थीं और उन्होंने यहां पर लोगों से बातचीत की उनकी शिकायतों को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया आज उद्घाटन के दिन ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मंत्री से मिलने आए थे मंत्री ने उनकी बातों को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस कार्यालय में इस क्षेत्र के लोग आ सकेंगे और अपनी समस्याएं उन तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही आसनसोल नगर निगम के बोर्ड को भंग कर दिया गया है लेकिन मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि विभिन्न विधानसभा केंद्रों के विधायक अपने-अपने बोरो कार्यालय में बैठेंगे और लोगों को जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि पहले जनप्रतिनिधि दस्तख़त करने के लिए भी पैसे लेते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि यह जनप्रतिनिधियों का काम है और यह ईश्वर की कृपा है कि जनप्रतिनिधि के तौर पर वह लोगों की सेवा कर पा रही हैं














