आसनसोल जिला अस्पताल में मंत्री अग्निमित्रा पाल द्वारा किया गया पुष्टि पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आज आसनसोल जिला अस्पताल में कुपोषण का शिकार बच्चों और उनके माताओं के लिए एक सेंटर का उद्घाटन किया इस मौके पर उनके साथ आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट तथा अन्य चिकित्सा चिकित्सा कर्मी और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। यहां पर इस केंद्र का उद्घाटन किया गया इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यह केंद्र सरकार की परियोजना है इसका उद्देश्य कुपोषण का शिकार बच्चों और उनकी माताओं को न केवल अच्छा इलाज बल्कि पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री इस तरह की योजनाओं को काफी प्रोत्साहित करते हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सशक्त मजबूत बन सके वहीं आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान सरकार की उम्र सिर्फ दो महीने है लेकिन कहते हैं की पुत के पांव पालने में नजर आ जाते हैं इन दो महीनों में ही जिस तरहसे राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में पहल की है उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल के लोगों को हर क्षेत्र में विकास मिलेगा














