shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

*आसनसोल पुस्तक व्यवसायी समिति की तरफ से आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को किया गया सम्मानित*

1 min read

आसनसोल :रविवार शाम को आसनसोल पुस्तक व्यवसायी समिति की तरफ से आसनसोल बाजार इलाके में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां शंकर चौधरी काली प्रसाद मिश्रा योगेश राय के अलावा संगठन से जुड़े तमाम लोग उपस्थित थे। भाजपा विधायक को फूलों का गुलदस्ता देकर और भगवा उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पुस्तक व्यवसायी समिति की तरफ से कृष्णेन्दु मुखर्जी को चुनाव जीतने के लिए बधाई दी गई और यह विश्वास जताया गया कि उनके नेतृत्व में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प जरूर होगा। वहीं अपने वक्तव्य में भाजपा विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि वह आसनसोल पुस्तक व्यवसायी समिति को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने आज इन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी अकेले की जीत नहीं है यह जनता की जीत है जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है यही वजह है कि आसनसोल उत्तर सहित आसनसोल लोकसभा केंद्र के सभी 7 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में आसनसोल को एक बार फिर औद्योगिक विकास का केंद्र बिंदु बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आसनसोल और आसपास के इलाकों में जो बंद पड़े कारखाने हैं उनकी जमीनों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मंगाई जा रही है और उसके उपरांत वहां पर किस तरह के उद्योग लगाए जा सकते हैं इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आसनसोल में फिर से औद्योगीकरण को बड़े पैमाने पर करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा विधायक ने कहा कि यह सच है कि आसनसोल नगर निगम अंतर्गत जितने भी क्षेत्र हैं वहां पर फिलहाल उस तरह की नागरिक सेवाएं लोगों को नहीं मिल रही है जो अपेक्षित हैं लेकिन उसकी वजह यह है कि अभी नगर निगम भाजपा के अंतर्गत नहीं है इस वजह से लोगों को नागरिक सेवाएं नहीं मिल रही है फिर भी उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम के कमिश्नर सेक्रेटरी सभी से समन्वय रखा जा रहा है और जहां कहीं भी लोगों को नागरिक सेवाएं मिलने में असुविधा हो रही है उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह वर्तमान राज्य सरकार पर भरोसा रखें। लोगों को जरूर अपेक्षित सेवाएं मिलेंगी। वही शंकर चौधरी ने कहा कि यह पहली बार है कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का कोई विधायक विधानसभा में पहुंचा है इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया जिनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज आसनसोल सहित पूरे बंगाल में कमल का फूल खिला है यह इस बात का प्रमाण है कि लोग अब विकास चाहते हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पूरे बंगाल और कृष्णेंदू मुखर्जी के नेतृत्व में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page