वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों को किया गया सम्मानित मंत्री अग्निमित्रा पाल डॉक्टर अजय पोद्दार भी रहे उपस्थित
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से तथा आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से आज आसनसोल लोकसभा केंद्र के कई विधायकों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आसनसोल क्लब में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में मंत्री अग्निमित्रा पाल डॉ अजय पोद्दार जमुरिया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी बाराबनी विधायक अरिजीत राय उपस्थित थे वहीं फोसबेकी की तरफ से अध्यक्ष सचिन राय सुभाष अग्रवाला आरपी खेतान हिरेन व्यास सपन चौधरी आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता पवन गुटगुटिया के अलावा संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे संगठन के पदाधिकारी द्वारा सभी विशिष्ट विधायकों को सम्मानित किया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता मोमेंटो देकर तथा उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया संगठन की तरफ से सभी विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद दिया गया कि वह अपने व्यस्त समय से थोड़ा समय निकालकर इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा के आसनसोल और आसपास के इलाके में पहले काफी औद्योगिकरण हुआ करता था डॉक्टर बिधान चंद्र राय ने दुर्गापुर की स्थापना की थी दुर्गापुर न केवल औद्योगिक क्षेत्र से बल्कि शिक्षा और सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक बहुत ही अग्रणी शहर रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के औद्योगिकरण पर प्रतिकूल असर पड़ा है लेकिन वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी के नेतृत्व में औद्योगीकरण को फिर से नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने इस कार्य में फोसबेकी जैसे संगठनों के सहयोग की अपेक्षा की दूसरी तरफ डॉ अजय पोद्दार ने भी कहा किसी भी राष्ट्र के निर्माण में व्यापारियों उद्योगपतियों की अहम भूमिका होती है उन्होंने कहा कि सरकार पॉलिसी बना सकती है उसे कार्यान्वित कर सकती है लेकिन उसे पर अमल करके राष्ट्र को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उद्योगपतियों और उद्यमियों पर होती है उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार उद्योगपतियों और औद्योगीकरण के साथ है जो भी न्यायोचित तरीके से राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रयास करेंगे उनको सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग किया जाएगा । वहीं डॉक्टर विजन मुखर्जी ने कहा की औद्योगिककरण बहुत आवश्यक है लेकिन इसके साथ ही पर्यावरण की तरफ भी ध्यान रखने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि वह क्योंकि एक डॉक्टर हैं और जमुरिया जैसे एक क्षेत्र से आते हैं जहां पर प्रदूषण काफी ज्यादा है वह जानते हैं कि प्रदूषण से क्या नुकसान हो सकता है लेकिन उन्हें खुशी है कि यहां पर जिन उद्योगपतियों से उनकी मुलाकात हुई उनके विचार जानने के बाद उन्हें लगा कि यहां के उद्योगपति जैसे औद्योगिकरण चाहते हैं ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को लेकर भी यह काफी गंभीर हैं इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि यहां पर जो भी उद्योगपति हैं वह औद्योगिकरण को जिस तरह से आगे लेकर जाएंगे पर्यावरण की सुरक्षा को भी उतनी ही अहमियत देंगे । कार्यक्रम के दौरान सचिन राय राजेंद्र प्रसाद खेतान सहित संगठन के सभी सदस्यों ने मंत्रियों और विधायकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की और उन्होंने भरोसा दिलाया कि फोसबेकी सरकार के साथ समन्वय बनाकर सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि इस संगठन के अंतर्गत आने वाले जितने भी जिले हैं उन सब जिलों में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए प्रयास करती रहेगी














