अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टॉडलर्स ए मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन में हुआ योग शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आसनसोल के कुमारपुर में स्थित टॉडलर्स ए मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन की तरफ से स्कूल परिसर में बच्चों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया विशेषज्ञों की निगरानी में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न आसन किये। इस मौके पर यहां स्कूल के प्रिंसिपल केका चटर्जी प्रबंधन से जुड़े हैं प्रियंका सेठ राय स्कूल के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे सभी ने मिलकर विशेषज्ञों के निगरानी में योगाभ्यास किया

इस मौके पर प्रिंसिपल केका चटर्जी और प्रियंका सेठ राय ने बच्चों को बताया कि योग हमारे देश से ही निकला है हमारे देश के लोगों ने ही योग का आविष्कार किया था और यह करना बहुत जरूरी है तभी हम लोग स्वस्थ रह सकते हैं उन्होंने सभी बच्चों से अपने घरों में नियमित योग करने और अपने माता-पिता और अन्य सदस्यों को भी नियमित योग करने के लिए कहने को कहा। छोटे-छोटे बच्चों में इन योग के आसनों को करने को लेकर काफी उत्साह देखा गया














