आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने राज्य बजट का किया स्वागत
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से आज भाजपा सरकार का पहला बजट पेश किया गया इसे लेकर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने कहा की निश्चित रूप से आसनसोल के लोगों के लिए यह खुशी की खबर है कि पश्चिम बर्दवान जिले में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव रखा गया है उन्होंने कहा कि आसनसोल में अभी जो जिला अस्पताल है उसमें जो सुविधाएं मौजूद हैं वह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अनुरूप हैं जिला अस्पताल में 750 बेड है जबकि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए 400 बेड पर्याप्त होते हैं उन्होंने कहा कि आज के बजट प्रस्ताव से यह साफ हो गया है कि मेडिकल कॉलेज आसनसोल में ही बनेगा इसके लिए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से शंभू नाथ झा ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया वहीं बजट प्रस्ताव में आसनसोल दुर्गापुर में मेट्रो रेल के प्रस्ताव पर शंभू नाथ झा ने कहा कि वह भले ही इस प्रस्ताव का स्वागत करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि मेट्रो रेल से भी ज्यादा जरूरत आसनसोल में फ्लाई ओवर की है ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके उन्होंने कहा कि आसनसोल शहर की अभी जो भौगोलिक और आर्थिक स्थिति है मेट्रो रेल की फिलहाल कोई खास जरूरत नहीं है लेकिन एक फ्लाई ओवर बहुत आवश्यक है उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल एक पंचवर्षीय योजना है इस बात की पूरी संभावना है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में मेट्रो रेल की जरूरत महसूस हो लेकिन फिलहाल फ्लाई ओवर और दामोदर नदी पर एक ब्रिज का निर्माण बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि अगर दामोदर नदी पर ब्रिज के निर्माण से संबंधित कोई प्रस्ताव आज के बजट में होता तो इस क्षेत्र के लोगों को और ज्यादा खुशी होती।














