टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बर्दवान में पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा
1 min read
पांडवेश्वर :बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा टीएमसी तथा टीएमसी से जुड़े विभिन्न शाखा संगठनों के कमिटियों को भंग कर दिया गया था इसके उपरांत हाल ही में कुछ कमेटी का गठन भी किया गया और कुछ नेताओं को विभिन्न पदों के जिम्मेदारी दी गई इनमें नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भी एक नेता थे जिन्हें पश्चिम वर्तमान जिले के टीएमसी अध्यक्ष के जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन देखा जा रहा है कि टीएमसी की डुबती नैया में कोई सवार नहीं होना चाहता ऐसे में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पश्चिम बर्दवान जिले के टीएमसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने स्वास्थ्य कारण का हवाला दिया और अपने पद से इस्तीफा दे दिया यह पहला मौका नहीं है कि किसी टीएमसी नेता ने स्वास्थ्य कारण दिखाकर टीएमसी के पद से इस्तीफा दिया हो आज ही पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिय मलिक ने भी गिरते स्वास्थ्य का हवाला देकर टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया हालांकि यहां यह भी सोचने वाली बात है कि एक महीना पहले जिन ज्योति प्रिय मलिक और नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने चुनाव लड़ा था चुनाव के नतीजे आने के 1 महीने के अंदर ही उनकी तबीयत इतनी ज्यादा कैसे बिगड़ गई कि उन्हें पार्टी के पद से इस्तीफा देना पड़ा नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के इस इस्तीफे को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है














