अवैध पत्थर खदान चलाने के आरोप में टीएमसी नेता भोला सिंह गिरफ्तार
1 min read
कुल्टी :सालानपुर थाना पुलिस ने सालानपुर क्षेत्र में अवैध पत्थर उत्खनन में संलिप्तता के आरोप में गुरुवार की रात बाराबनी विधानसभा के पंचगछिया इलाके से सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष बिजय सिंह उर्फ भोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसे कुल्टी थाने से आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया । यह पहला मौका नहीं है जब बंगाल में सरकार के परिवर्तन होने के बाद टीएमसी के किसी बड़े नेता को गिरफ्तार किया गया है इससे पहले पूरे राज्य में टीएमसी के पूर्व विधायक पार्षद यहां तक कि नगर निगम और नगर पालिकाओं के पदाधिकारीयों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब सालानपुर क्षेत्र के बड़े टीएमसी नेता भोला सिंह को भी पुलिस ने अवैध पत्थर खदान चलाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया














