shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले एडीपीसी की तरफ से मैथन डैम में हुआ मेगा योग शिविर का आयोजन

1 min read

आसनसोल :आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गुरुवार को मैथन डैम के नीकट एक विशाल योग शिविर का आयोजन हूआ। सालानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। योग शिविर में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणब कुमार के अलावा कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एकसाथ योगाभ्यास किया और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का प्रण लिया । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणब कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष कमिश्नरेट की तरफ से मैथन डैम और दुर्गापुर में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पुलिसकर्मियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन और तनाव प्रबंधन को लेकर योग के जरिए जागरूकता बढ़े। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस बल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है और योग इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है। इसलिए सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। आपको बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर पूरे पश्चिम बंगाल में विभिन्न जागरूकता और सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

मैथन डैम पर आयोजित इस मेगा योग शिविर के समापन के समय सभी पुलिसकर्मियों ने शपथ ली कि वह अब से योग को अपने जीवन का एक हिस्सा बनेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page