पंचगछिया में मानिक उपाध्याय स्मृति भवन को सरकारी अधिकारियों द्वारा किया गया सील
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा अंतर्गत पंचगछिया इलाके में आज सरकारी अधिकारियों ने आकर मानिक उपाध्याय स्मृति भवन को सील कर दिया इस मौके पर यहां जिला तथा बाराबनी प्रशासन के कई बड़े अधिकारी उपस्थित थे। इस भवन को लोग पंचगछिया में टीएमसी के पार्टी कार्यालय के रूप में ही जानते थे लेकिन कहा जा रहा है कि यह भवन सरकारी जमीन पर बनी हुई थी जिस वजह से आज इसे ताला लगा दिया गया जब हमने कुछ अधिकारियों से बात करके इसकी वजह जानने का प्रयास किया तो उन्होंने खुलकर कुछ भी नहीं कहा उनका बस इतना ही कहना था कि जिस जमीन पर यह भवन बना हुआ है वह सरकारी जमीन है देखा गया कि अधिकारियों द्वारा भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया गया इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर तथा स्वर्गीय मानिक उपाध्याय के बेटे और बाराबनी के पूर्व विधायक विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके पास भी यह जानकारी है कि उस भवन को सील किया गया है उन्होंने कहा कि वह एक सामुदायिक भवन है जहां वह लोग बैठा करते थे आज उसे सील कर दिया गया जब उनसे पूछा गया कि इसकी वजह क्या है तो विधान उपाध्याय ने कहा कि सब देख रहे हैं कि क्या हो रहा है














