हटन रोड को अतिक्रमण मुक्त करने का फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय ने किया स्वागत
1 min read
आसनसोल :आखिरकार आज लंबे इंतजार के बाद आसनसोल नगर निगम द्वारा हटन रोड क्षेत्र में रास्ते के दोनों किनारो से अवैध रूप से बने दुकानों को हटा दिया गया अतिक्रमण हटाने से स्थानीय निवासियों में भारी खुशी देखी गई इस बारे में जब हमने दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय से बात की तो उन्होंने आसनसोल नगर निगम और प्रशासन को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि हटन रोड एक बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग है इस रास्ते से होकर आसनसोल जिला अस्पताल तक जाया जाता है इसके अलावा इस मार्ग से होकर ही बच्चे विभिन्न स्कूलों की तरफ जाते हैं लेकिन जिस तरह से रास्ते के दोनों तरफ अवैध रूप से दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया था उससे एंबुलेंस या मरीज लेकर जा रही अन्य गाड़ियों को चलने में भारी असुविधा होती थी इस वजह से अक्सर मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती थी आज नगर निगम द्वारा जिस तरह से हटन रोड किया गया उससे वह इतना ही कह सकते हैं कि देर आए लेकिन दुरुस्त आए सचिन राय ने आशा जताई कि अब जब भी एक बार अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है तो नगर निगम को अब रुकना नहीं चाहिए और शहर में जहां पर भी अतिक्रमण हुआ है उन सब मार्गों को खोलना चाहिए जिससे आवागमन सुगम हो सके।














