मेयर की अध्यक्षता में सभी पार्षदों को लेकर जरूरी बैठक राजनीतिक अटकलें तेज
1 min read
आसनसोल :कल्याणपुर हाउसिंग के एक मैरिज हॉल में आज मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर एमएमआईसी बोरो चेयरमैन तथा विभिन्न वार्डों के टीएमसी पार्षद उपस्थित थे बैठक के बारे में विधान उपाध्याय ने बताया कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देखा जा रहा है कि आसनसोल नगर निगम के पार्षदों की कार्यशाली को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल खड़े हो रहे हैं आज पार्षदों को बुलाया गया है और उनसे पूछा जाएगा कि उन्हें काम करने में किसी प्रकार की असुविधा हो रही है या नहीं। विधान उपाध्याय ने कहा कि काउंसलरों से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्हें काम करने में दिक्कत पेश अगर आ रही है तो क्यों जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस्तीफा देने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी पहले बैठक में सभी के साथ विचार विमर्श किया जाएगा सभी की राय ली जाएगी














