shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

लोक निर्माण विभाग मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक बारिश से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दिया निर्देश

1 min read

कुल्टी :पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने रविवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के ईसीएल के शीतलपुर गेस्ट हाउस में आसनसोल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख पीडब्ल्युडी सड़कों को बरसात से पूर्व गड्ढा मुक्त और बरसात के बाद सभी सड़कों को उचित रूप से मरम्मत करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने उनके कार्यों को संपन्न करने में आ रही परेशानियों और चुनौतियों के बारे में मंत्री को बताया। मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने उनकी बातों को सुना और उन्हें बिना किसी डर या आशंका के निष्पक्ष तरीके से काम करने का निर्देश दिया जिससे कि जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके। बैठक से पूर्व शीतलपुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस दौरान यहां जिला महामंत्री केशव पोद्दार जिला उपाध्यक्ष अभिजीत आचार्य जिला सचिव सत्यजीत दास विधानसभा संयोजक सोमनाथ माझी गोविंद माझी मंडल अध्यक्ष संजु घोष मनमोहन राय अमर प्रसाद सुनील भर इंद्रजीत पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।बैठक तथा स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने क्षेत्र के विकास तथा सड़कों की हालत को सुधारने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page