आसनसोल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री से बजट से पहले की मुलाकात दिए कई सुझाव
1 min read
दुर्गापुर :बंगाल की भाजपा सरकार की तरफ से 22 जून को बजट पेश किया जाएगा इससे पहले बंगाल के वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता द्वारा बंगाल के विभिन्न महत्वपूर्ण वाणिज्यिक संस्थानों के साथ बैठक की जा रही है और उनसे बजट को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं इसी कड़ी में कल दुर्गापुर के एक निजी होटल में एक बैठक की गई इस बैठक में बंगाल के वित्त मंत्री सपन दासगुप्ता के अलावा मंत्री अग्निमित्रा पाल विधायक चंद्रशेखर बनर्जी लखन घोरुई जिला शासक एस पोन्नबलम के अलावा राज्य प्रशासन के उच्च अधिकारी और बंगाल सरकार के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे यहां आसनसोल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि के तौर पर शंभू नाथ झा नरेश अग्रवाल और उनकी पूरी टीम मौजूद थी। आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से बंगाल के वित्त मंत्री को पांच सुझाव दिए गए इनमें जिस इंडस्ट्रियल सब्सिडी को बंद किया गया है उसे फिर से शुरू करने का अनुरोध किया गया जिससे कि औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सके आसनसोल और आसपास के इलाकों में जो कारखाने बंद है जैसे ग्लास फैक्ट्री ब्लू फैक्ट्री साइकिल कॉरपोरेशन इंडियन ऑक्सीजन इनके पुनर विकास के लिए फंड उपलब्ध करने का अनुरोध किया गया आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से सपन दास गुप्ता से जो तीसरा अनुरोध किया गया वह यह की क्योंकि आसनसोल जिले का मुख्यालय है ऐसे में आसनसोल बाजार इलाके में फ्लाई ओवर बनाने और बाजार इलाके को नए सिरे से बनाने के लिए राशि आवंटित की जानी चाहिए आसनसोल को एक इंडस्ट्रियल और होलसेल हब बनाने का प्रयास करने का अनुरोध किया गया इसके साथ ही आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से यह अनुरोध भी किया गया कि पिछली सरकार द्वारा खेल और मेले पर काफी खर्च किया गया था इस बार शहर के विकास और औद्योगीकरण पर ज्यादा ध्यान देने और उसके लिए फंड उपलब्ध कराने पर जोर देने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दामोदर और अजय नदी पर ब्रिज बनाने का भी अनुरोध किया गया














