एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला परित्यक्त खदान में डूबे दो युवकों के शव:
1 min read
आसनसोल:आखिरकार केडीसीम इलाके के एक परित्यक्त खदान में डूबे दोनों को फरहान और बरकतउल्ला का शव शुक्रवार देर शाम को निकाल लिया गया कोलकाता से आई एनडीआरएफ की टीम ने इन दोनों के शव को इस खदान से बाहर निकाला आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर को यह दोनों अपने पांच दोस्तों के साथ यहां नहाने आए थे लेकिन यह दोनों पानी में समा गए थे इसके बाद कल से ही इनकी तलाश की जा रही थी लेकिन इनका कोई पता नहीं चल रहा था इसके विरोध में आज इन दोनों के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने हटन रोड जाम भी किया था यह दोनों बुद्धा और इस्लामपुर इलाके के रहने वाले थे इस घटना से इनके परिजनों और पड़ोसियों में मातम पसर गया












