shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राज्य पुलिस रहे मतगणना केंद्र से दूर- अग्निमित्रा पाल:

1 min read

आसनसोल: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने आज अपने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया शनिवार को लोकसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे उससे पहले भाजपा प्रत्याशी ने कुछ अहम बातें पत्रकारों के साथ साझा की उन्होंने कहा कि शनिवार को जब ईवीएम खुलेंगे उस वक्त अगर देखा गया कि किसी भी ईवीएम का चार्ज 75% से ज्यादा है या उसकी सील टूटी हुई है तो उस ईवीएम को वह खारिज कर देंगे और रिपोल की मांग करेंगे उन्होंने कहा कि ईवीएम का 75% से ज्यादा चार्ज रहना यानी स्ट्रांग रूम में रहते हुए ईवीएम के साथ छेड़खानी जरूर की गई होगी वहीं उन्होंने कहा कि उनके पास खबर है कि टीएमसी खाने की सामग्री मुहैया कराने वालों के भेष में अपने लोगों को अंदर घुसाने की कोशिश करेगी जिससे मतगणना की प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि हर एक राउंड में गिनती हो जाने के बाद और हिसाब मिल जाने के बाद ही भाजपा के काउंटिंग एजेंट से दस्तखत लिए जाएं उससे पहले नहीं इसके साथ ही उन्होंने मतगणना केंद्र के आसपास किसी भी व्यक्ति को बिना परिचय पत्र के घूमने ना देने की मांग की उन्होंने कहा कि पिछली बार देखा गया था कि टीएमसी द्वारा अपने लोगों को अंदर घुसा कर मतगणना को प्रभावित किया गया था इस बार उनकी मांग है कि जो भी वहां रहे उसका परिचय पत्र देखा जाए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उनको खबर दी है कि सिविल वॉलिंटियर्स पुलिस का कार्ड लेकर मतगणना केंद्र के अंदर घुस आएंगे और मतगणना की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे इस संदर्भ में उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव की मतगणना का हवाला दिया साथ ही उन्होंने जिला शासक एस अरुण प्रसाद और डीसीपी अभिषेक मोदी पर यह कहकर आरोप लगाया कि उन्होंने मतदान के दिन उनको झूठ बोला था कि उनके पास आदेश है कि मीडिया उनके साथ नहीं जा सकती जबकि ऐसा कोई आदेश चुनाव आयोग की तरफ से नहीं दिया गया था भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से मांग की कि मतगणना केंद्र के अंदर राज्य पुलिस को प्रवेश करने दिया जाए उन्होंने राज्य की पुलिस पर टीएमसी के पक्ष में काम करने का संगीन आरोप लगाया उन्होंने कहा कि उनके पास पक्की खबर है कि आज रात को भी स्ट्रांग रूम में टीएमसी अपने लोगों को प्रवेश कराकर ईवीएम से छेड़खानी करवाने की कोशिश करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page