उषा ग्राम के कल्याण नगर के काली मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
1 min read
आसनसोल :बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी सभी ने कहा है कि अब बंगाल से भय आउट और भरोसा इन हुआ है आज डर के माहौल के दूर होने पर उषा ग्राम के कल्याण नगर के श्यामा काली मंदिर से एक कलशयात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ग्वाला पाड़ा भगत पाड़ा होते हुए स्थानीय शिव मंदिर तक पहुंची इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं और पुरुषों ने इस कलश यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा के आयोजकों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक पूरे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी एक डर का माहौल था लेकिन अब वैसा नहीं है अब सनातन धर्म को मानने वाले लोग बिना किसी डर के घूम फिर सकते हैं अपने आचार आचरण कर सकते हैं उन्होंने कहा कि अब हमारा देश संविधान और सनातन धर्म की परंपराओं को मानते हुए चलेगा और कोई भी आसुरिक शक्ति हमारे देश का कुछ नही बिगाड़ सकती। इसी को देखते हुए आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया है और अशुभ शक्तियों को संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि अब हमारा देश और हमारा राज्य संविधान से चलेगा और सनातन धर्म की परंपराओं को मानते हुए चलेगा यहां पर किसी भी गलत अनैतिक कार्य के लिए कोई स्थान नहीं है














