आशा किरण संस्था की तरफ से मणिमला हाई स्कूल में लगाए गए तीन वॉटर प्यूरीफायर
1 min read
आसनसोल :सामाजिक संस्था आशा किरण की ओर से आज आसनसोल के मणिमाला हाई स्कूल में तीन वाटर प्यूरीफायर लगाए गए। यहां आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी और आशा किरण संस्था की प्रमुख आशा शर्मा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद थे, आज यहां तीन वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कृष्णेंदू मुखर्जी ने कहा कि हमारे समाज में मातृशक्ति का अलग महत्व है। क्योंकि इस स्कूल में मातृशक्ति को शिक्षा मिल रही है, इसलिए आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से कहा कि वह मन लगाकर पढ़ें और आजकल लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है इसलिए उन्हें बस लगन के साथ मेहनत करने की आवश्यकता है वह जरूर अपने जीवन में वह सब कुछ हासिल कर पाएंगी जिसका सपना वह देख रही हैं। वहीं आशा शर्मा ने बताया कि पिछले एक साल से उनकी संस्था आशा-किरण के माध्यम से आसनसोल शहर के विभिन्न स्कूलों में इस प्रकार के वाटर प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। आज मणिमाला हाई स्कूल में तीन वाटर प्यूरीफायर लगाए गए। आशा शर्मा ने कहा कि यहां पर छात्राओं को शिक्षा दी जाती है और यहां पर आज तीन वॉटर प्यूरीफायर लगाए गए उससे उन्हें बहुत खुशी हो रही है उन्होंने भी यहां पर छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की हिदायत दी ताकि वह जीवन में बहुत आगे बढ़ सकें।














