shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल में सृजन द स्पार्क चैप्टर का भव्य शुभारंभ आशा भोंसले के अमर नगमों से गूंजा शहर

1 min read

आसनसोल  :संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था ‘सृजन द स्पार्क’ ने आसनसोल में स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए ‘सृजन द स्पार्क आसनसोल चैप्टर’ का 7 जून को एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर आसनसोल के रवींद्र भवन में भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के बहुआयामी संगीतमय सफर और उनकी अविस्मरणीय विरासत को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस बारे में संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आसनसोल चैप्टर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं उभरते कलाकारों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराना है। गायन, वादन, नृत्य, पेंटिंग, हस्तशिल्प और रचनात्मक लेखन जैसी विभिन्न पहलुओं को संस्था के माध्यम से विशेषज्ञ मार्गदर्शन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की इस संस्था का उदयपुर (राजस्थान) में मुख्यालय है । इस अंतरराष्ट्रीय संस्था के मुख्य संरक्षक आईपीएस प्रसन्न खमेसरा के मार्गदर्शन में संस्था ने पिछले एक दशक में देश और विदेश में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। संस्था से जुड़े प्रमुख संरक्षकों में अनूप जलोटा, ए. शिवमणि, पंडित रोनु मजूमदार, शैलेश लोढ़ा सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। वहीं संस्था द्वारा प्रदान किया जाने वाला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ कला जगत में विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है । यह सम्मान अब तक कई नामचीन
कलाकारों को प्रदान किया जा चुका है। संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि उदयपुर में विश्वस्तरीय संगीत केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। संस्था वर्तमान में उदयपुर में ‘द एपिटोम ऑफ वर्ल्ड म्यूजिक’ नामक एक वैश्विक संगीत संस्थान का निर्माण कर रही है। अप्रैल 2025 से शुरू हुई इस परियोजना का उद्देश्य विश्व स्तर पर संगीत शिक्षा और कला संवर्धन का सबसे बड़ा केंद्र स्थापित करना है। एपेक्स के सचिव अब्बास अली बन्दुकवाला ने बताया कि आसनसोल चैप्टर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष सचिन राय रॉय, उपाध्यक्ष एडवोकेट शेखर कुंडू, एडवोकेट अमिताव मुखर्जी, रमेश कुमार पांडे, सचिव डॉ. पूनम सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का मनोनयन किया गया। संस्था का मानना है कि “संगीत केवल सुरों का नहीं, भावनाओं का भी सबसे सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page