बंकोला में पूर्व विधायक के आवास से सटे गोदाम से राहत सामग्री मिलने के मुद्दे पर अब टीएमसी नेताओं ने ही नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पर लगाया आरोप
1 min read
पांडवेश्वर :पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बंकोला इलाके में पूर्व टीएमसी विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के आवास के निकट एक गोदाम से कल कथित तौर पर भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री मिलने की बात सामने आई थी। इसे लेकर विपक्ष द्वारा नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और टीएमसी पर जोरदार हमला तो किया ही गया था लेकिन अब देखा जा रहा है कि टीएमसी के अंदर भी इस घटना को लेकर नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ स्वर तेज हो रहे हैं आज टीएमसी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तथा कर्माध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने घटना पर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि आज से पहले वह जानते थे कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भ्रष्टाचारी हैं लोगों के लिए जो सरकारी परियोजनाएं हैं वह लोगों तक पहुंचने नहीं देते हैं लेकिन कल उनके आवास से सटे गोदाम से राहत सामग्रियों के साथ-साथ कुछ कंडोम भी बरामद हुए यह दिखाता है कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ना सिर्फ भ्रष्टाचारी हैं बल्कि चरित्रहीन भी हैं इसीलिए उन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध किया कि ऐसे भ्रष्टाचारी और चरित्रहीन व्यक्ति को तुरंत पार्टी से निकाल जाए वहीं छोड़ा ग्राम पंचायत के टीएमसी सदस्य शेख जुम्मन ने कहा कि फरवरी महीने में छोरा ग्राम पंचायत से सरकारी राहत सामग्री की चोरी हुई थी तब इस बारे में प्रशासन को मौखिक रूप से बताया गया था क्योंकि तब विधानसभा के चुनाव आने वाले थे प्रशासन ने मौखिक रूप से मिली शिकायत पर आश्वासन दिया था कि जो राहत सामग्री चोरी हुई है उसे जल्द से जल्द खोज निकाला जाएगा उसके बाद कल जब पता चला कि पूर्व विधायक के आवास से सटे गोदाम से सरकारी राहत सामग्री बरामद हुई है तब उन्हें समझ में आया कि छोड़ा ग्राम पंचायत प्रधान के साथ मिलकर पूर्व विधायक ने इन राहत सामग्रियों की चोरी करवाई है और उसे गोदाम में जमा करके रखा है उन्होंने कहा कि वह भले ही टीएमसी की टिकट पर चुने गए पंचायत सदस्य हैं लेकिन छोरा ग्राम पंचायत के प्रधान रामचरित पासवान पंचायत में अपनी मनमानी करते हैं उन्हें किसी बैठक में बुलाया नहीं जाता था उनकी कोई बात नहीं सुनी जाती थी कल जब नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के आवाज से सटे गोदाम से सरकारी राहत सामग्री मिलने की बात सामने आई तो उन्होंने इस मामले में अंडाल थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया की सरकारी राहत सामग्री की इस चोरी में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती रामचरित पासवान नरोत्तम मंडल निताई सब शामिल हैं उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ अंडाल थाने में नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और दोषी व्यक्तियों को सजा दिलवाई जाए














