विश्व पर्यावरण दिवस पर आसनसोल नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टीएमसी और भाजपा के जनप्रतिनिधि दिखे एक साथ
1 min read
आसनसोल :विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज आसनसोल नगर निगम परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर स्थानीय लोगों नगर निगम के कर्मचारियों को पौधे वितरित किए गए ताकि वह इन पौधों को लगा सके इस मौके पर यहां मेयर विधान उपाध्याय आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक के अलावा नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी स्थानीय लोग उपस्थित थे यहां पर लोगों को पौधे दिए गए ताकि वह उन पौधों को लगा सके। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम ने हमेशा पर्यावरण की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है केंद्र सरकार द्वारा आसनसोल नगर निगम को दो बार साफ सफाई के विभाग में पुरस्कृत किया गया है उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी आसनसोल नगर निगम केंद्र सरकार की तरफ से यह पुरस्कार हासिल करने में कामयाब होगी उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें वृक्षारोपण एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील की वहीं कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पर्यावरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुत ही बड़ा अभियान शुरू किया वह है एक पेड़ मां के नाम इसके जरिए उन्होंने लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि जैसे हम अपनी मां का ध्यान रखते हैं मां से स्नेह करते हैं वैसे ही पेड़ों का भी ध्यान रखना चाहिए और स्नेह करना चाहिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का बहुत अच्छा प्रभाव दिखा और लोगों के मन में पर्यावरण को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी उन्होंने सभी से पर्यावरण की सुरक्षा पर विशेष जोर देने का आग्रह किया और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों की देखभाल की अपील की












