मंत्री अग्निमित्रा पाल ने काली पहाड़ी में नगर निगम के गोदाम का लिया जायजा
1 min read
आसनसोल पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास मंत्री अग्रिमित्रा पाल ने आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में आसनसोल नगर निगम के गोदाम का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से बात की और पत्रकारों को बताया कि आज वह आसनसोल नगर निगम के गोदाम के दौरे पर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि गोदाम में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए इस्तेमाल होने वाली कचरा गाड़ी वोट स्प्रिंकलर आदि जमा करके रखे हुए हैं उन्होंने कहा कि इसके कारण सफाई कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से बेहद कठिनाइयों में काम करने को मजबूर हैं, लेकिन नई सरकार आने के बाद इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने इस गोदाम में रखे गए सामानों की एक सूची बनाने को कहा और आज शाम तक उन्हें वह सुची मिल जाएगी। और फिर वह आसनसोल नगर निगम से बात करेंगी और यह जानने की कोशिश करेंगी कि ये चीजें सफाई कर्मचारीयों के हाथों तक क्यों नहीं पहुंचीं. उन्होंने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगी कि आखिर ऐसी अव्यवस्था क्यों है कि नियमित टेंडर तो हो रहे हैं लेकिन टेंडर में एकत्रित सभी सामान का वितरण नहीं हो पा रहा है












