राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा डंपर ट्रेलर की टक्कर एक की मौत
1 min read
आसनसोल :आसनसोल से झारखंड की तरफ जाने वाले मार्ग पर मेलाकोला मोड़ के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक डंपर ने पीछे से एक ट्रेलर को टक्कर मार दी जिससे डंपर में आग लग गई और घटना में डंपर चालक की डंपर के केबिन में फंसने से मौत हो गई घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया लेकिन इस घटना में डंपर चालक बुरी तरह से जल गया था जिस वजह से उसकी मौत हो गई राष्ट्रीय राजमार्ग के प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि उनको इस दुर्घटना की खबर मिलते ही वह प्रशासन के साथ मौके पर पहुंच गए दमकल की टीम भी पहुंच चुकी थी आग पर काबू पाया गया लेकिन डंपर चालक को बचाया नहीं जा सका दुर्घटना में डंपर चालक डंपर के केबिन में ही फस गया था जिस वजह से वह निकल नहीं पाया और जलने से उसकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि दोनों गाड़ियां झारखंड दिशा की तरफ जा रही थी और डंपर ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मारी ट्रेलर में एक ट्रांसफार्मर लोड था जब के डंपर में कोयला लदा हुआ था। वही आसनसोल दमकल विभाग के सब ऑफिसर तप घोष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और मशक्कत के बाद आज पूरी तरह से बुझा दिया गया लेकिन डंपर चालक को बचाया नहीं जा सका












