shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
June 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सरकारी कुआँ स्थित डस्टबिन की समस्या को लेकर श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति ने मेयर विधान उपाध्याय को सौपा ज्ञापन

1 min read

 

 

 

आसनसोल :आसनसोल के प्रमुख व्यापारिक संगठन श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति की तरफ से आज एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से भेंट कर सरकारी कुआँ, एम एच स्ट्रीट स्थित डस्टबिन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण का अनुरोध करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
समिति ने मेयर का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया कि उक्त डस्टबिन में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बाजार का कचरा जमा होता है। इसमें आयरन गेट नहीं होने के कारण आसपास घूमने वाली गाय एवं सांड कचरे को बाहर तक फैला देते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र गंदगी एवं दुर्गंध से प्रभावित हो जाता है। इससे व्यापारियों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समिति ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि डस्टबिन के मुख्य प्रवेश द्वार पर मजबूत आयरन गेट लगाया जाए, ताकि कचरा सुरक्षित रूप से अंदर रहे तथा आवारा पशु उसमें प्रवेश न कर सकें। साथ ही बाजार क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सुबह बाजार खुलने से पहले कचरा उठाने एवं सफाई कार्य पूरा कराया जाए तथा रात्रि में भी एक बार अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि गंदगी फैलने से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है तथा बाजार की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्वच्छ एवं व्यवस्थित बाजार न केवल व्यापारियों बल्कि आम जनता के हित में भी आवश्यक है। मेयर विधान उपाध्याय ने समिति की मांगों को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक रुख अपनाते हुए संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग को मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी प्रदान किए।
श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जनहित एवं स्वच्छता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
समिति ने कहा कि वह भविष्य में भी बाजार क्षेत्र की स्वच्छता, जनसुविधाओं, व्यापारियों की समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page