जन भागीदारी परियोजना को लेकर जिला शासक ने की प्रेस मीट डेंगू की रोकथाम पर दिया जाएगा विशेष जोर
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एस पोन्नबलम ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया अपने जिला शासक कार्यालय में किए गए संवाददाता सम्मेलन के जरिए उन्होंने जन भागीदारी परियोजना के बारे में हमे जानकारी दी । उन्होंने कहा कि 18 से 25 मई इस जिले के आठ ब्लॉक में जन भागीदारी परियोजना के तहत प्रशासन के अधिकारी लोगों से मिले कैंप लगाया और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया लोगों ने भी अपनी समस्याएं प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखी। इन शिविरों के जरिए लोगों को सरकार की नई परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई और किस तरह से वह इन परियोजनाओं का लाभ उठा सकते हैं इसके बारे में भी लोगों को बताया गया उन्होंने कहा कि यह परियोजना 25 मई तक चली और इस जिले के सभी ब्लॉक में इसे किया गया। जिला शासक ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन से लोगों से काफी अच्छा फीडबैक मिला और उनकी समस्याओं के बारे में जानने का अवसर मिला यह काफी लाभदायक रहा जिससे कि आने वाले समय में इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में काम किया जा सकेगा वहीं उन्होंने बताया कि एक और लक्ष्य रखा गया है वह यह 29 मई तक जिले के सभी सरकारी कार्यालयों की अच्छे से साफ सफाई की जाएगी और सरकारी स्कूलों की भी साफ सफाई की जाएगी क्योंकि डेंगू का मौसम आने वाला है ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि सार्वजनिक स्थानों के साथ सफाई अच्छे से की जाए ताकि डेंगू की रोकथाम कर सके उन्होंने कहा कि बड़े नालों के साफ सफाई का भी लक्ष्य रखा गया है आसनसोल और दुर्गापुर इलाके में जितने भी बड़े नालें हैं उन सब के साफ-सफाई का लक्ष्य रखा गया है जिसे जनवरी के पहले हफ्ते तक पूरा करना होगा














