एडीपीसी के ट्रैफिक विभाग के अभियान की वजह से शहर में ज्यादातर पार्किंग हुए फ्री पार्किंग
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की तरफ से पिछले कुछ समय से लगातार अभियान चलाया जा रहा था और शहर में जहां पर भी अवैध पार्किंग के तहत लोगों से पैसे लिए जा रहे थे उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है कल हमने देखा कि एक बार फिर ट्रैफिक विभाग द्वारा अभियान चलाया गया और आज भी ऐसा ही अभियान चलाया गया और 5 लोगों को हिरासत में लिया गया आसनसोल शहर के कई पार्किंग में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की तरफ से यह नोटिस चस्पा कर दिया गया कि पार्किंग में गाड़ियां तो रखी जाएंगे लेकिन कोई पैसे वसूले नहीं जा सकेंगे इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की उन्होंने कहा की नगर निगम के कमिश्नर ने प्रशासन को इस संदर्भ में रिपोर्ट भेज दिया है और शहर में कहीं पर अवैध पार्किंग है या नहीं इसकी जानकारी भी उसे रिपोर्ट में है वही जब हमने कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा की गाड़ियां तो रखी जा रही है लेकिन किसी से पैसे नहीं लिए जा रहे हैं














