मई महीने में होगा आसनसोल क्लब प्रीमियर लीग का आयोजन:
1 min read
आसनसोल: बुधवार रात को आसनसोल क्लब में मई में होने वाले आसनसोल क्लब प्रीमीयर लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को लेकर 5 टीमों का गठन किया । तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लीग स्तर पर हर मैच 8 ओवर का होगा वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मैच 10 ओवरों के होंगे प्रतियोगिता में कुल 75 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं यह सभी आसनसोल क्लब के सदस्य या उनके परिवार के लोग होंगे । क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि हर एक टीम के पास 5 करोड़ की राशि थी जिससे टीम का गठन किया गया हालांकि यह राशि वर्चुअल तरीके से मुहैया कराई गई थी












