प्रदूषण को रोकने के लिए आंध्र प्रदेश के युवक की अनोखी पहल:
1 min read
आसनसोल: श्रीकाकुलम के रहने वाले वी तेजेश्वर राव प्रदूषण को लेकर लोगों को जागरूक करने साइकिल यात्रा पर निकले हैं । आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से 13 दिन पहले निकले तेजेश्वर राव बुधवार शाम आसनसोल पहुंचे । वी तेजेश्वर राव खुद भी एक लाइन है और आसनसोल पहुंचने पर उनका लायंस क्लब के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए वी तेजेश्वर राव बोले वह 13 दिन पहले श्रीकाकुलम से साइकिल पर यात्रा करने निकले हैं। इस सफर में अब तक वह ओडिशा झारखंड बिहार की यात्रा कर चुके हैं। अब बंगाल पहुंचे हैं । आगे के 13 दिनों में उत्तर प्रदेश के रास्ते वह दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं ईंधन से चलने वाले वाहनों का कम से कम इस्तेमाल किया जाए और साइकिल ज्यादा चलाएं इससे एक तरफ जैसे प्रदूषण कम होगा वही लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । वहीं आसनसोल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट जीएमटी कोऑर्डिनेटर अंबिका मुखर्जी ने कहा कि वी तेजेश्वर राव खुद भी एक लायन हैं उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उन्होंने यह साइकिल यात्रा की है जो कि निश्चित रूप से समाज को एक सार्थक संदेश देगी












