पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
1 min read
आसनसोल :देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आसनसोल नॉर्थ विधानसभा कांग्रेस की तरफ से इस्माइल मोड़ इलाके में स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता तथा पिछले विधानसभा चुनाव में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा कंचन दे वाजिद हुसैन राजेश दत्त मुमताज अहमद गुड्डू बर्मन आदि उपस्थित थे सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। 1991 में जब वह चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर गए थे तब लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम के आतंकवादियों ने उन्हें शहीद किया लेकिन राजीव गांधी ने 1984 से 1989 तक अपने प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल के दौरान देश के लिए वह सब कुछ किया जो इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चाहे वह संचार क्रांति हो या युवाओं को 18 साल की उम्र में मताधिकार देना चाहे पंचायती राज व्यवस्था को व्यवस्थित करना यह सब कुछ स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए किया गया। उन्होंने पूरे विश्व के साथ-साथ भारत को भी आधुनिकता की तरफ मोड़ा । वह युवाओं की शक्ति को समझते थे वह चाहते थे के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी दी जाए ताकि वह देश के भविष्य को एक नई दिशा प्रदान कर सकें कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपनी माता देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की ही तरह स्वर्गीय राजीव गांधी ने भी देश की एकता अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।














