कुल्टी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी में लगी आग इलाके में आतंक
1 min read
कुल्टी ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिवीजन के कुल्टी स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर अचानक आतंक पसर गया जब एक खड़ी मालगाड़ी में अचानक आग लग गई कुछ ही देर में इलाके में सनसनी फैल गई मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था। घटना से प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों और स्थानीय लोगों में आतंक व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले एक बोगी में आग लगी थी उसके बाद यह आग और बोगियों में फैल गई तुरंत घटना की सूचना आसनसोल में दमकल विभाग को दी गई दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है














