आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने की नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से मुलाकात क्षेत्र के विकास को लेकर की बातचीत
1 min read
:आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से मुलाकात की। इस दौरान आसनसोल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने भाजपा विधायक को फूलों का गुलदस्ता दिया और चुनाव जीतने के लिए बधाई दी इस मौके पर शंभू नाथ झा ने कृष्ण्नेंदु मुखर्जी के साथ आसनसोल के आर्थिक विकास को लेकर बातचीत की और किस तरह से आसनसोल शहर की अर्थव्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है इस पर विचारों का आदान प्रदान किया। भाजपा विधायक ने कहा कि शहर की अर्थव्यवस्था को सुधारने में सभी का सहयोग लगेगा इसमें आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स का सहयोग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होगा उन्होंने कहा कि यह एक सम्मिलित प्रयास है जिसे सबको अपनी जिम्मेदारी समझकर करना होगा इस पर शंभू नाथ झा ने विधायक को आश्वासन दिया कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स विधायक तथा राज्य सरकार के हर विकास कार्य के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।














