shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

अन्नपूर्णा भंडार पर मंत्री अग्निमित्रा पाल का बड़ा बयान

1 min read

 

 

:बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद बंगाल की महिलाओं के मन में जो एक विषय को लेकर काफी कशमकश की स्थिति उत्पन्न हुई थी वह थी लखी भंडार। इस बारे में पश्चिम बंगाल सरकार की नवनियुक्त महिला और बाल विकास तथा अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्री अग्निमित्रा पाल ने एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि जिन महिलाओं को लखी भंडार मिलता था उन सभी महिलाओं को अन्नपूर्णा भंडार मिलेगा लेकिन मंत्री ने कहा कि जिन महिलाओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं पहले ऐसे नामों की जांच की जाएगी और उनमें से जो अन्नपूर्णा भंडार पाने के योग्य हैं उन्हें दिया जाएगा। । इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि जिनके नाम विचाराधीन हैं और उन्होंने ट्रिब्यूनल में अपील की है उनको तब तक अन्नपूर्णा भंडार के तहत पैसा मिलता रहेगा जब तक उन पर कोई फैसला नहीं आ जाता। अगर विचाराधीन महिलाओं के पक्ष में ट्रिब्यूनल का फैसला आता है तो उनको भविष्य में भी अन्नपूर्णा भंडार का पैसा मिलता रहेगा। वहीं जिन महिलाओं ने सीएए के तहत आवेदन किया है उनको भी इस आवेदन पर अंतिम फैसला न आने तक अन्नपूर्णा भंडार का पैसा मिलता रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी मृत यह विदेशी महिला को अन्नपूर्णा भंडार सहित सरकार के किसी भी सुविधा का लाभ नहीं दिया जाएगा । अग्निमित्रा पालने कहा जिन महिलाओं को लखी भंडार के तहत पैसा नहीं मिलता था वह नए सिरे से आवेदन कर सकती हैं इसके लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है वह पोर्टल इतना आसान होगा कि कोई भी पोर्टल में आनलाइन आवेदन कर सकता है। वहीं दुआरे सरकार को लेकर मंत्री ने कहा कि यह जारी रहेगा कि नहीं इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी लेंगे लेकिन अन्नपूर्णा भंडार को लेकर उन महिलाओं को चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है जिन्हें लखी भंडार हमेशा मिल रहा है और जिनके नाम मतदाता सूची में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page