आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में हुआ 64.03% मतदान:
1 min read
आसनसोल: मंगलवार को आसनसोल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। मुख्य चुनाव आयोग द्वारा केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी । गर्मी के कारण सुबह ही मतदाता मतदान करने बुथ पर पंहूच गए थे । भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण मतदान शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हालाकी इसी बीच पांडवेश्वर जमुरिया और बाराबनी में विवाद की खबरें आईं। आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में 64.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया












