शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के अगले मुख्यमंत्री अमित शाह ने किया उनके नाम का ऐलान
1 min read

कोलकाता आखिरकार सभी अटकलों पर आज विराम लग गया जब देश के गृहमंत्री और बंगाल के पर्यवेक्षक अमित शाह ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी का नाम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया आज कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में अमित शाह भी उपस्थित थे यहां पर सभी ने एकमत से शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया और उनको ही बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया आज शाम को ही शुभेंदू अधिकारी राज्यपाल के पास जाएंगे और अगले सरकार गठन का दावा पेश करेंगे कल ब्रिगेड परेड मैदान में शुभेंदु अधिकारी शपथ लेंगे














