मैदा कल मोड़ के अभिषेक दास ने बंगाल माध्यमिक परीक्षा में पूरे प्रदेश में हासिल किया दसवां स्थान
1 min read
अभिषेक दास आसनसोल के मैदा कल मोड़ इलाके के रहने वाले है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में सफलता के बाद अभिषेक दास ने पूरे राज्य में 10वां स्थान हासिल किया, जब पत्रकारों ने उनके घर जाकर उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि वह आसनसोल रामकृष्ण मिशन के छात्र हैं और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कहानी की किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता है। इसके साथ ही उन्होंने अगले साल माध्यमिक परीक्षा देने वालों से कहा कि वे पढ़ाई को दबाव के रूप में न लें














