शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या
1 min read
उत्तर 24 परगना :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जब भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला उसके बाद से ही पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से इस तरह की खबरें आना शुरू हो गई जिसमें टीएमसी द्वारा आरोप लगाया गया कि भाजपा की तरफ से चुनाव के बाद हिंसा की जा रही है उनके कार्यकर्ताओं को मारा पीटा जा रहा है उनके कार्यालयों को तोड़ा जा रहा है इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर आ रही है जिसमें भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल अस्सिटेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मध्यमग्राम में घटी। घटना के बारे मे जानकारी मिली है कि चंद्रनाथ रथ नामक शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल अस्सिटेंट कार से लौट रहे थे। उनके साथ शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल अस्सिटेंट के वाहन चालक भी थे। बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल पर हमलावरों ने कार का काफी देर तक पीछा किया फिर एक बिरयानी दुकान के पास कार को रुकवाया और बेहद करीब से अंधाधुंध गोली मारी। चंद्रनाथ को तीन गीली लगी। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में भाजपा विधायक कौस्तव बागची ने घटना के लिए सीधे तौर पर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस पूर्व नियोजित हत्याकांड में जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती चंद्रनाथ का अंतिम संस्कार नहीं होगा हमले में चालक भी घायल हो गया














