कोर्ट मोड़ इलाके में टीएमसी पार्षद मौसमी बसु के कार्यालय में लगी आग भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी पहुंचे घटनास्थल पर घटना की जांच की उठाई मांग
1 min read
आसनसोल:आसनसोल के कोर्ट मोड इलाके में टीएमसी पार्षद मौसमी बसु के कार्यालय को कल रात किसी ने आग के हवाले कर दिया घटना में मौसमी बसु का कार्यालय पूरी तरह से जलकर राख हो गया घटना की सूचना पाकर आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त दमकल विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे। भाजपा विधायक ने कहा कि जिस किसी ने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है उसे चिन्हित किया जाएगा और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के हर नेता द्वारा इस बात की कड़ी हिदायत दी गई है कि चुनाव के बाद किसी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी फिर भी पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में इस तरह की घटनाएं देखी जा रही हैं उन्होंने इस बात का अंदेशा जताया कि यह बीजेपी को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है इसलिए उन्होंने इस घटना की जांच की मांग की उन्होंने कहा कि 9 तारीख को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है उससे पहले आज वह एक प्रस्तुति बैठक में शामिल थे तब उनको टीएमसी पार्षद मौसमी बसु का फोन आया मौसमी बसु ने उन्हें इस बात की जानकारी दी वह तुरंत घटनास्थल पर आए भाजपा विधायक ने कहा कि आसपास जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं सब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जाएंगे और असली दोषियों को चिन्हित किया जाएगा उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं करेगी














