shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जमुड़िया के भाजपा विधायक डाक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा चुनाव बाद हिंसा नही है बर्दाश्त कहा क्षेत्र का विकास करने का मिला है जनादेश

1 min read

 

जमुड़िया   जमुरिया से चुनाव जीतकर विधायक बनने के उपरांत डॉक्टर बिजन मुखर्जी कल अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। डाक्टर मुखर्जी ने सबसे पहले जमुरिया के लोगों को चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए धन्यवाद दिया जिस कारण से भारतीय जनता पार्टी जमुड़िया पर जीत हासिल करने में सफल हुई और उन्हें विधायक बन लोगों की सेवा करने का मौका मिला। डाक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि जमुड़िया के लोगों का जो समर्थन प्रचार अभियान के दौरान प्राप्त हुआ उसे वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा लोगों के मुद्दों की राजनीति की है और इस वजह से लोगों ने मुक्तकंठ से भाजपा को समर्थन दिया है। डाक्टर मुखर्जी ने कहा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से कुछ जगहों से कुछ हिंसक घटनाओं की खबरें आ रही हैं लेकिन भाजपा के विधायक के तौर पर वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करती। डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र चेहरा अलग है और वह कभी भी इस तरह की ओछी राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आया देख टीएमसी या वामपंथी पार्टियों से कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। डाक्टर मुखर्जी ने कहा कि उन्हें समझ जाना चाहिए कि इस तरह से वह भाजपा में शामिल नहीं हो सकते उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा यह साफ कर दिया गया है कि चुनाव जीतने के बाद दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह से भाजपा में शामिल नहीं हो सकते और ना ही जमुरिया की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल को किसी को बिगाड़ने दिया जाएगा। डॉक्टर मुखर्जी ने कहा की जमुरिया के लोगों ने भाजपा को इस क्षेत्र का विकास करने का आदेश दिया है और वह आने वाले 5 सालों में वही कार्य करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page