बाराबनी में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा नेता अभिजीत राय ने बाराबनी के विभिन्न इलाकों में घर घर जाकर दिया लोगों को धन्यवाद
1 min read
:बाराबनी विधानसभा में अरिजीत राय ने जिस तरह से टीएमसी के कद्दावर नेता विधान उपाध्याय को पराजित किया उससे बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज भाजपा के युवा नेता और बाराबनी क्षेत्र के धरतीपुत्र अभिजीत राय ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया पैदल चलते हुए उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर भाजपा को समर्थन देने के लिए उनका धन्यवाद दिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत राय ने कहा कि जिस तरह से इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लोगों ने सहयोग किया है और भाजपा के समर्थन में मतदान किया है आज उन्होंने इसके लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को शांत रहने के लिए अलग से बोलने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और उनके कार्यकर्ता जानते हैं कि किस तरह से अनुशासन में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज अगर विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी को जीत हासिल होती तो अब तक 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी जाती लेकिन भाजपा इस तरह की संस्कृति में विश्वास नहीं करती भाजपा यहां पर विकास पर जोर देगी यहां पीने को पानी नहीं मिलता आयुष्मान भारत कार्ड को लागू नहीं करने दिया जा रहा है इन सब मुद्दों पर भाजपा काम करेगी ताकि यहां के लोगों को वादे के अनुसार एक अच्छा जीवन दिया जा सके














