आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा चुनाव बाद हिंसा में भाजपा का कार्यकर्ता संलिप्त पाया गया तो पार्टी करेगी कड़ी कार्रवाई!
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने आज अपने कोर्ट मोड़ स्थित अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद जो खबरें आ रही हैं कि विपक्षी पार्टियों के कार्यालयों पर हमले हो रहे हैं उसकी वह तीव्र निंदा करते हैं उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति नहीं है और उन्होंने प्रशासन से मांग कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए उन्होंने कहा कि आसनसोल के हर एक व्यक्ति की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और अगर कहीं से इस तरह के किसी भी प्रकार की घटना की की खबर आएगी तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता इस तरह की घटनाओं में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ पार्टी अपने स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई करेगी














