बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशीष सरकार ने काली मंदिर में की पूजा अर्चना चौथी बार ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के लिए मां से की प्रार्थना
1 min read
आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन डॉ. देबाशीष सरकार ने आज कई टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बर्नपुर के बारी मैदान काली मंदिर में पूजा की। इस बारे में डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि आज उन्होंने काली मंदिर में पूजा अर्चना की और ऊपर वाले से प्रार्थना की की ममता बनर्जी और अभिषेक बैनर्जी दीर्घायु हो और स्वस्थ रहें इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज उन्होंने मां से प्रार्थना की की ममता बनर्जी चौथी बार के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनें और उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि कल सुबह 10 बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि ममता बनर्जी 230 से अधिक सीटों के साथ चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता में आने वाली हैं














