भाजपा की जीत की कामना करते हुए अग्निमित्रा पाल ने मंदिर में की पूजा अर्चना कहा आने वाली है बंगाल में भाजपा की सुनामी
1 min readबर्नपुर
:आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने आज बर्नपुर के बारी मैदान काली मंदिर में पूजा अर्चना के इस समय उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि 4 में एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है 34 सालों के वामपंथियों और 15 सालों के टीएमसी के कुशासन के बाद कल पश्चिम बंगाल में एक नया सूरज निकलने वाला है भाजपा के प्रचंड जीत होने वाली है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी जो बंगाल का सर्वांगीण विकास करेगी उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में पिछले 15 सालों में बंगाल में विकास का कोई भी काम नहीं किया गया है सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की गई है जिसका मुंह तोड़ जवाब बंगाल की जनता ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के जरिए दिया है और कल जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो देखा जाएगा कि बंगाल ने भाजपा को ही चुना है उन्होंने साफ कहा कि बंगाल के लोग अलग तरीके से सोचते हैं और कल इसका प्रमाण पूरे भारत को मिल जाएगा। इस मौके पर पत्रकारों ने उनसे पूछा कि विभिन्न एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा है कि भाजपा की जीत होने वाली है लेकिन ममता बनर्जी ने कहा है कि बीजेपी से पैसे लेकर चैनल एग्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखा रहे हैं इस पर भाजपा प्रत्याशी ने जवाब दिया के हमारा देश लोकतांत्रिक देश है किसी को भी कुछ भी बोलने की आजादी है ऐसे में ममता बनर्जी ने जो भी कहा वह बोलने का पूरा अधिकार उन्हें है लेकिन सच्चाई यह है कि कल जब नतीजे आएंगे तो पूरे बंगाल में भाजपा की सुनामी आएगी जिसमें ममता बनर्जी हो या अभिषेक बनर्जी सब लोकतांत्रिक तरीके से बह जाएंगे














