shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

*फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाने को बताया होटल व्यवसाय के लिए नुकसानदायक*

1 min read

:मिडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में उलझे हुए हैं। 28 फरवरी से युद्ध शुरू हुआ था भले ही युद्ध विराम लागू भी हुआ था लेकिन अभी भी तनाव पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है और पूरे विश्व में जिस एक हार्मुज जल डमरू से कच्चे तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट की आपूर्ति होती है उस पर ईरान और अमेरिका दोनों ही पक्षों द्वारा नाकाबंदी किए जाने से पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में भी कच्चे तेल और गैस की कमी देखी जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को भारत सरकार की तरफ से वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹1000 का इजाफा किया गया समझा जा रहा है कि आने वाले समय में और भी कई पैट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ने वाली है हमने इस बारे में फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत एक बार में ₹1000 के लगभग बढ़ा दिए जाने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर कमर्शियल सिलेंडर की कीमत इस तरह से ₹1000 बढ़ा दी जाती है तो इसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट की तरफ से ग्राहकों को जो सेवा दी जाती है उस पर पड़ेगा। सचिन राय कहा कि कोई भी व्यापारी बढ़ी हुई कीमत अपनी जेब से नहीं भरेगा आखिरकार होटल या रेस्टोरेंट आने वाले ग्राहकों को ही यह बढ़ी हुई कीमत भरनी पड़ेगी। ऐसे में हो सकता है कि रेस्टोरेंट आने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो जाए जिससे कि व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा सचिन राय ने कहा की जरूर मिडल ईस्ट में अशांति फैली हुई है और क्योंकि भारत को ज्यादातर पेट्रोलियम प्रोडक्ट का आयात करना पड़ता है ऐसे में यह समझा जा सकता है कि केंद्र सरकार ने यह फैसला क्यों लिया लेकिन इतना तो तय है कि इस फैसले से महंगाई बढ़ेगी और खासकर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page